भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज काला बिल्ला लगा काम करेंगे राजस्व उप निरीक्षक, कल से कलमबंद...



नामकुम के राजस्व उप निरीक्षक की हत्या से आक्रोशित राजस्व उपनिरीक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। इस क्रम में बुधवार को अंचल कार्यालय में राजस्व उप निरीक्षक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। वहीं 29 अक्टूबर से राजस्व उप निरीक्षक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अंचल कार्यालय में जाति, आय, आवासीय, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने सहित जमीन के म्यूटेशन का काम ठप हो जाएगा। संघ के मुख्य संरक्षक भरत कुमार सिन्हा ने बताया कि जब तक राजस्व उपनिरीक्षकों को सुरक्षा नहीं मिलती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top