भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, डीजे और आग के खेल पर रोक



सिटी रिपोर्टर | रांची सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के संरक्षक मो. सईद की अध्यक्षता में धौताल अखाड़ा, इमाम बख्श अखाड़ा और लीलू अली अखाड़ा के प्रमुख खलीफाओं की बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रांची में मुहर्रम का जुलूस 27 जून को निकाला जाएगा। कमेटी के महासचिव अकिलुर्रहमान और प्रवक्ता मो. इस्लाम ने बताया कि जुलूस को ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कमेटी ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसमें जुलूस में नशा, आग व कांच के खेल और डीजे साउंड सिस्टम पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। माननीय उच्च न्यायालय और जिला प्रशासन के आदेशानुसार झांकी एवं निशान (झंडे) की ऊंचाई 14 फीट से कम होनी चाहिए। जुलूस में केवल तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) ले जाने की अनुमति है। किसी भी अन्य देश का झंडा पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। प्रत्येक अखाड़े को अनुशासन बनाए रखने के लिए 10 वॉलेंटियर तैनात करने होंगे। कोई भी ऐसी झांकी न बनाई जाए जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े। झांकियों का प्रदर्शन देश और समाज के हित में होना चाहिए। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि सभी अखाड़ाधारियों के लिए समय की पाबंदी, आपसी भाईचारा और खलीफाओं व सेंट्रल कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना हर हाल में आवश्यक है।

इधर, मुनौवर अली पंचायत थड़पखना मुहर्रम कमेटी के खलीफा कमर अंसारी हैं। मुहर्रम के जुलूस पर अर्जुन टैंक की झांकी निकाली जा रही है। थड़पखना मुहल्ला कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी आमिर सुहेल ने बताया कि शनिवार को यह झांकी निकलेगी। दोपहर 1 बजे : धौताल अखाड़ा के अधीन हरमू, पहाड़ी टोला, गाड़ीखाना, पुरानी रांची, मोरहाबादी और बरियातू समेत सभी क्षेत्रों के जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे : इमामबख्श और लीलू अली अखाड़ा के सभी जुलूस मेन रोड पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे : लेक रोड स्थित मिलन चौक पर तीनों प्रमुख खलीफाओं का पारंपरिक मिलन होगा। मिलन के बाद धौताल अखाड़ा के पीछे क्रमशः इमामबख्श और लीलू अली अखाड़ा के जुलूस राईन मुहल्ला, चर्च रोड, मेन रोड, शहीद चौक और श्रद्धानंद रोड होते हुए अपर बाजार स्थित धौताल इमामबाड़ा पहुंचेंगे। यहां सलामी के बाद सभी जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस लौटेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top