भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आरयू की डिस्पेंसरी में मिलीं एक्सपायरी दवाएं:नैक ग्रेडिंग के लिए डेढ़ साल...




रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी कैंपस स्थित बेसिक साइंस भवन में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए डेढ़ साल पहले शुरू हुई डिस्पेंसरी सवालों के घेरे में है। हर महीने करीब डेढ़ लाख रु. खर्च होने वाली इस डिस्पेंसरी में शुक्रवार को एक भी दवा उपलब्ध नहीं थी। ऊपर से जांच में डिस्पेंसरी में रखी दवाएं एक्सपायरी निकलीं। एंबुलेंस भी उस वक्त वहां मौजूद नहीं थी। ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त सिस्टर ने बताया कि जरूरी दवा की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से पहले ही की गई है, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हुई है। इसकी जानकारी मिलते डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश साहू तत्काल डिस्पेंसरी पहुंचे और एक्सपायरी दवाओं को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। इधर, पीआरओ डॉ. स्मृति सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकारियों की टीम डिस्पेंसरी का निरीक्षण करेगी। जांच के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि नैक मूल्यांकन के समय ग्रेडिंग बढ़ाने के लिए डिस्पेंसरी की स्थापना की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top