![]()
मंजूरमती उच्च विद्यालय बाल विद्यावेश्म महादेव आश्रम परिसर में विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को प्याऊ जल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्याऊ जल सेवा केंद्र का निर्माण नगर परिषद में जन्म प्रमाण पत्र निर्माण कार्य से जुड़े शुभम कुमार तथा लोहरदगा खाद्य सुरक्षा विभाग के रजनीश कुमार सिंह और अर्जुन कुमार के सहयोग व प्रयास से कराया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव मदन मोहन पांडे ने केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि जल ही जीवन है। मौके पर प्रधानाध्यापिका मनोज्ञा पांडेय, बाल विद्यावेश्म की प्राचार्या रीता पांडेय, रामस्वरूप प्रसाद, अनिल कुमार ठाकुर, ममता अग्रवाल, सूरज वर्मा, विवेक सिद्धार्थ, अर्जुन कुमार साहू, नेहा शर्मा, निर्मला देवी, दीपिका कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link