भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती रही, CBSE में 95% अंक लाई! जमशेदपुर की...


Last Updated:

Jamshedpur News: जमशेदपुर की अनुष्का ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स में 95 प्रतिशत अंक हासिल किया है. उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं. वह पढ़ाई और सोशल मीडिया में संतुलन की मिसाल बनीं हैं. आइये जानते हैं वह क्या बनना चाहती हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर : अक्सर परीक्षा के समय घरों में एक ही बात सुनने को मिलती है कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखो, तभी अच्छे अंक आएंगे. कई माता-पिता अपने बच्चों को इंस्टाग्राम, यूट्यूब और रील्स से दूर रहने की सलाह देते हैं,  लेकिन जमशेदपुर की अनुष्का ने इस सोच को अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से गलत साबित कर दिखाया है. उन्होंने सीबीएसई बोर्ड में 95 प्रतिशत अंक लाकर इसे गलत साबित कर दिया है. आइये जानते हैं अनुष्का ने क्या कुछ कहा.

सीबीएसई आर्ट्स स्ट्रीम मिले 95% अंक

जमशेदपुर की रहने वाली अनुष्का ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है. उन्होंने चिन्मय विद्यालय से पढ़ाई की और अपनी मेहनत के दम पर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई. सबसे खास बात यह है कि पढ़ाई के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय रही हैं. उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनकी रील्स पर मिलियंस में व्यूज आते हैं.

अनुष्का बताती हैं कि यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था. पढ़ाई, सोशल मीडिया और अपने शौक के बीच संतुलन बनाना काफी कठिन था, लेकिन उन्होंने कभी खुद पर भरोसा नहीं खोया. उनका मानना है कि सिर्फ घंटों पढ़ाई करना जरूरी नहीं होता है, बल्कि सही समय पर सही तरीके से पढ़ाई करना सबसे ज्यादा मायने रखता है. उनके शानदार अंकों की बात करें तो इंग्लिश में 98, पॉलिटिकल साइंस में 99, साइकोलॉजी में 91, हिस्ट्री में 94 और फिजिकल एजुकेशन में 92 अंक प्राप्त हुए हैं. आगे चलकर अनुष्का सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा से लॉ की पढ़ाई करना चाहती हैं. इसके साथ ही उन्हें थिएटर और अभिनय का भी बेहद शौक है और वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी ड्रामा सीखने की इच्छा रखती हैं.

सोशल मीडिया पर बनाती हैं रील्स

अनुष्का ने बताया कि उन्होंने क्लैट परीक्षा की भी तैयारी की थी, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल सकी. इस बात से वह कुछ समय के लिए निराश जरूर हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को फिर से मजबूत किया. उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है. उनके पिता राजेश ठाकुर टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं. जबकि उनकी मां निशा ठाकुर एक हाउसवाइफ हैं. हालांकि उन्होंने बी.एड. की पढ़ाई की हैं और अपनी बेटी की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया. अनुष्का बताती हैं कि उनके माता-पिता हर कदम पर उन्हें सपोर्ट करते हैं. यहां तक कि उनकी सोशल मीडिया रील्स भी उनके माता-पिता ही शूट करते हैं.

जानें इंस्टाग्राम आईडी

अनुष्का का सोशल मीडिया हैंडल “oyee_anushka” है. जहां वह देसी और रिलेटेबल कंटेंट बनाती हैं. उनका कहना है कि सोशल मीडिया में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने अपने नाना-नानी के साथ वीडियो बनाना शुरू किया. लोगों को उनका पारिवारिक और देसी अंदाज इतना पसंद आया कि उनकी वीडियो मिलियंस में वायरल होने लगीं और लाखों फॉलोअर्स जुड़ गए.

योग में जीत चुकी हैं गोल्ड मेडल

पढ़ाई के साथ-साथ अनुष्का को डांस, डिबेट और थिएटर बेहद पसंद है. इतना ही नहीं, वह योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं. आने वाली पीढ़ी को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को सुबह उठकर एनसीईआरटी की पढ़ाई करनी चाहिए, यूट्यूब लेक्चर आराम से देखने चाहिए और पढ़ाई के दौरान खुद से प्रश्न बनाकर तैयारी करनी चाहिए. आज अनुष्का उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो यह सोचते हैं कि सोशल मीडिया और पढ़ाई एक साथ नहीं चल सकते. उन्होंने साबित कर दिया कि अगर आत्मविश्वास और सही समय प्रबंधन हो, तो हर सपना पूरा किया जा सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top