भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के उपाध्यक्ष बने मृत्युंजय



बोकारो | झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन विस्तार के तहत चास निवासी समाजसेवी मृत्युंजय महतो को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। मृत्युंजय वर्तमान में एक निजी विद्यालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नियुक्ति पर आभार जताते हुए मृत्युंजय ने कहा कि जयराम महतो और केंद्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा में युवाओं, विस्थापितों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर संगठन सक्रियता से काम करेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top