Last Updated:
Ranchi News: रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर नेहलगढ़ गांव पहाड़, जंगल और हरियाली से घिरा शांत पर्यटन स्थल है. यहां का प्राकृतिक माहौल ध्यान और सुकून के लिए बेहतर माना जाता है. यहां जंगल के बीच बैठकर आप पिकनिक, मैगी और सूर्यास्त का आनंद लिया जा सकता है. यहां तालाब और मंदिर भी आकर्षण का केंद्र हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम 5 बजे से पहले लौटना बेहतर है, क्योंकि रात में जंगली जानवरों का खतरा रहता है.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित नेहलगढ़ गांव है. यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए जाना जाता है. यह स्थान पहाड़ों, जंगलों और हरियाली से घिरा हुआ है, जो इसे प्रकृति प्रेमियों और ध्यान करने वालों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाता है. यहां आने वाले लोग सुकून और शांति का अनुभव कर सकते हैं. आइये जानते हैं इस गांव के बारे में.
आइये कराएं नेहलगढ़ गांव का परिचय
नेहलगढ़ गांव रांची-टाटा रोड पर स्थित है. गूगल मैप्स के माध्यम से आप आसानी से पहुंचा जा सकता है. यह गांव अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है. स्थानीय निवासी कमलेश के अनुसार, यहां दिन के समय सुरक्षा का कोई डर नहीं होता, लेकिन शाम 5 बजे से पहले निकल जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि रात में जंगली जानवरों का खतरा हो सकता है.
प्राकृतिक सुंदरता और गतिविधियां
नेहलगढ़ गांव का जंगल ऐसा है कि उन्हें आप आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां की हरियाली और पहाड़ ऋषिकेश जैसी अनुभूति देते हैं, जहां लोग प्रकृति के करीब आकर शांति महसूस करते हैं. आगंतुक जंगल के बीच बैठकर मैगी पकाने का आनंद ले सकते हैं. यहां बड़े- बड़े समूहों के लिए रात में बोनफायर का आयोजन किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. यहां से सूर्यास्त का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए लोग 50 किलोमीटर दूर से भी आते हैं.
यहां का मंदिर और तालाब है अनोखा
यहां जंगल के पास एक तालाब और एक मंदिर भी है, जहां स्थानीय लोग पूजा-अर्चना करते हैं. आगंतुक जंगल के बीच में खाना-पीना बनाकर पिकनिक का आनंद ले सकते हैं. यह जगह इतनी शांत है कि यहां एक घंटा बिताने से मन और विचार शांत हो जाते हैं. कमलेश बताते हैं कि जो लोग एक बार यहां आते हैं, वे दोबारा इस जगह पर आने के लिए आकर्षित होते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें