भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एक को साधिए, झारखंड में सभी सध जाएंगे: राधाकृष्ण




झारखंड कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। ‘एक को साधिए, झारखंड में सब सध जाएगा’ कहकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पर निशाना साधते हुए संगठन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के. राजू को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश कांग्रेस स्थानीय और संवेदनशील मुद्दों पर लगातार मौन है, सिर्फ संगठन का आकार बढ़ाने से पार्टी मजबूत नहीं होगी। प्रदेश कमेटी की संख्या 314 से बढ़ाकर 628 भी कर दी जाए, तब भी फर्क नहीं पड़ेगा, यदि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों पर आवाज नहीं उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हित की बात सार्वजनिक करना पार्टी विरोध नहीं हो सकता। यदि नेतृत्व इसे पार्टी विरोध मानता है, तो उसका हर निर्णय स्वीकार होगा। -शेष पेज 10 पर प्रधानमंत्री व भाजपा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के गढ़ : वित्त मंत्री मेदिनीनगर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस को ‘अर्बन नक्सलियों का गिरोह’ बताए जाने पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलटवार किया है। पलामू में मंगलवार को उन्होंने कहा-अगर कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के गढ़ हैं। वित्त मंत्री पलामू में प्रमंडलीय मुखिया सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी है और सत्ता नहीं, सेवा की राजनीति करती है। दरअसल, सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में विजय भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर नक्सल विचारधारा अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जंगलों में कमजोर पड़ रहा नक्सलवाद अब राजनीतिक दलों के भीतर जगह बना रहा है, और कांग्रेस को ‘अर्बन नक्सलियों का गिरोह’ बताया था। महिला आरक्षण मुद्दा नहीं बन सका? -प्रदेश कांग्रेस ने शुरू से ही इसे मुद्दा बनाया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, रमा खलखो, प्रदीप यादव समेत कई नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। महिला कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला और प्रमंडल स्तर पर कार्यक्रम चल रहे हैं। जेटेट से मगही और भोजपुरी भाषा हटाने का विरोध क्यों नहीं किया गया? – यह कैबिनेट का मामला था। जिस दिन जेटेट का प्रस्ताव पारित हुआ, उसी दिन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विरोध किया था। प्रदेश अध्यक्ष अकेले फैसला नहीं लेते, यह विषय पीएसी की बैठक में उठाया जाना चाहिए था। अनुसूचित जाति आयोग पर चुप्पी क्यों? -प्रदेश कांग्रेस ने ओबीसी के लिए अलग मंत्रालय बनाने और अनुसूचित जाति परामर्शदात्री समिति व आयोग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। हजारीबाग की घटनाओं पर पार्टी निष्क्रिय थी? – विष्णुगढ़ में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, रमा खलखो और महिला टीम गई थी। तीन अल्पसंख्यकों की हत्या के मामले में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप के नेतृत्व में टीम भेजी गई थी। राधाकृष्ण लगातार सवाल उठा रहे हैं? – राधाकृष्ण किशोर को पूरा सम्मान दिया है। उन्हें अपनी बात पार्टी फोरम या वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखनी चाहिए। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की आवश्यकता नहीं थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top