भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एक छोटी सी बेंच पर चलता है पूरा रेस्टोरेंट, शीला देवी बनाती...


Last Updated:

Ranchi Woman Starts Food Stall: रांची के कचहरी चौक पर शीला देवी खाने का स्टॉल लगाती हैं. इसमें उनके दोनों बच्चे और पति भी सहयोग करते हैं. एक छोटी सी बेंच पर वे डोसा, मोमोज और पास्ता जैसे कई व्यंजन बेच रही हैं. इस काम की शुरुआत उन्होंने केवल 200 रुपये से की थी और आज इससे अच्छी कमाई कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची. रांची की शीला देवी कचहरी चौक के पास अपनी एक छोटी सी बेंच लगाती हैं, जिसमें वे 21 से अधिक इटालियन और साउथ इंडियन डिश बनाती हैं. उन्होंने बताया कि खाना बनाने का शौक रहा है और घर पर खूब तारीफ होती थी. ऐसे में डोसा से लेकर मोमोज, कुरकुरे मोमोज से लेकर पास्ता तक, आपके यहां पर कई चीजें देखने को मिलेंगी. शीला देवी बताती हैं, मैं एक हाउसवाइफ थी और मेरे पति 19 साल से एक निजी कंपनी में काम करते थे, लेकिन वहां से किसी कारण जॉब छोड़ना पड़ा और अब वह एक एजेंसी में काम करते हैं.

फिर सिचुएशन बदली और हमें लगा कि अब हमें कुछ करना चाहिए. मेरे पति मुझे पार्ट टाइम सहयोग करते हैं. जॉब भी करते हैं और शाम में आधा समय यहां पर भी आते हैं. मेरी बेटी और मेरा बेटा दोनों मेरा सहयोग करने के लिए आते हैं.

हर चीज में एक ट्विस्ट रहता
शीला बताती हैं, अगर आप मेरी चटनी खाएंगे, चाहे उत्तपम की चटनी हो या मोमो की चटनी हो, हर चीज में एक ट्विस्ट होता है. ऐसा फ्लेवर आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा. यहां पास हॉस्टल की लड़कियां सिर्फ मेरी चटनी ले जाती हैं. पूरी तरह मेरा घर का एकदम प्योर वेज होता है व हाइजीन का विशेष ख्याल रखती हूं और लोगों को एकदम घर का शुद्ध और स्वादिष्ट खाना देती हूं, इसीलिए लोग भरोसा करते हैं.

पहली लागत मात्र ₹200
जब पहली बार मैंने स्टॉल लगाने की सोची, तो मात्र ₹200 लिया और यही मेरी पूंजी थी. इससे कुछ उत्तपम व सांभर यह सब बनाया और छोटी स्टॉल लगा दी. उस दो सौ से मेरी पहली कमाई ₹600 थी. तो लागत से 3 गुना ज्यादा कमाई, बस वहीं से मेरा फैसला बुलंद हुआ और आज भी जबरदस्त कमाई हो रही है.

शुरू से रहा खाना बनाने का शौक
शीला बताती हैं, शुरू से ही खाना बनाने का बहुत बढ़िया शौक रहा, तो आज इसी को मैंने अपना हथियार बना लिया. घर पर प्रैक्टिस किया, कुछ यूट्यूब से भी देखा, कुछ अपना दिमाग लगाया. इस तरीके से सारी रेसिपी तैयार हुई. तो अगर आप भी यहां के कुरकुरे मोमो से लेकर डोसा ट्राई करना चाहते हैं, तो रांची के कचहरी स्थित पंचवटी प्लाजा के ठीक सामने आ सकते हैं. यहां पर आइटम की कीमत ₹50 से शुरू होकर 150 तक जाती है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top