![]()
बोकारो | सिने संगीत के महान पार्श्वगायक मो. रफी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार देर शाम सेक्टर-12 में ‘एक शाम मो. रफी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वरागिनी म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में रमण चौधरी व रागिनी सिन्हा अंबष्ठ के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों व संगीत प्रेमियों ने रफी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रफी ने अपनी बहुमुखी गायकी से फिल्म संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनके गीत सदैव अमर रहेंगे। कार्यक्रम में अरुण पाठक ने ‘तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे’, ‘चाहूंगा मैं तुझे’ और ‘हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं’ जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।
Source link