भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एनडीपीएस मामलों की समीक्षा में तस्करी रोकने पर बढ़ेगी निगरानी




भास्कर न्यूज | गढ़वा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक हुई। इसमें जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी एवं संबंधित मामलों की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों में नियमानुसार त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। बैठक में अफीम, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के संभावित मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने ऐसे मार्गों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखने तथा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश पुलिस व संबंधित विभागों को दिया। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान एनकोर्ड की मासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित नहीं होने की जानकारी मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में एंटी-ड्रग एब्यूज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर उन्हें मादक पदार्थों से दूर रखने के लिए नियमित जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को ड्रग डी-एडिक्शन एवं पुनर्वास से संबंधित आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग को तंबाकू नियंत्रण एवं नशे की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करने को कहा गया। साथ ही उपायुक्त ने गढ़वा, रंका और बंशीधर नगर अनुमंडल के एसडीओ और एसडीपीओ को अपनी अध्यक्षता में समन्वित कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। कमेटी में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि सहित अन्य संबंधित विभागों को शामिल कर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों और संवेदनशील वर्गों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी ए.बी. अब्राहन, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला परिवहन पदाधिकारी गोपी उरांव, सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी राजेश कुमार, एसडीओ कुमार मयंक भूषण, डीएसपी मुख्यालय यशोधरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर सहित आदि उपस्थित थे। अवैध खनन पर सख्ती : 15 अक्टूबर तक रोक, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर गुरुवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक हुई। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से आयोजित बैठक में अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि एनजीटी के निर्देश के तहत 15 अक्टूबर 2026 तक खनन कार्यों पर रोक है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बीएनएसएस, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 एवं एनजीटी के निर्देशों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त करने, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top