भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसआईआर की समीक्षा… लंबित मामलों का समय पर निष्पादन नहीं होने पर...



भास्कर न्यूज | गढ़वा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का त्वरित व समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही, त्रुटियों में समय पर सुधार नहीं करने और जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में 80-गढ़वा और 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में नोटिस निष्पादन, दस्तावेजों के सत्यापन, नो-मैपिंग, लॉजिकल विसंगति, दावा-आपत्ति और नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। विदित हो कि 31 अक्टूबर 2026 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड द्वारा कार्यों की समीक्षा की जानी है। इसी के मद्देनजर उपायुक्त ने अब तक की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने नो-मैपिंग एवं लॉजिकल विसंगति से जुड़े प्रथम और द्वितीय नोटिस के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने सुनवाई में उपस्थित और अनुपस्थित मतदाताओं की वास्तविक संख्या के साथ ऐसे लोगों का अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया, जिनके दस्तावेज अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क के बावजूद स्वीकार्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले मतदाताओं का भी अद्यतन ब्योरा मांगा गया। बैठक में अन्य श्रेणी के मतदाताओं की प्रविष्टियों के सत्यापन पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने प्रत्येक बूथ की ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच बीएलओ पर्यवेक्षकों से कराने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top