Last Updated:
पश्चिम बंगाल में गौहत्या प्रतिबंध के बयान पर राजनीति गर्मा गई है. टीएमसी नेता हुमायूं कबीर ने बीफ बैन का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीबों को परेशानी होगी और मटन दो हजार रुपये किलो तक पहुंच जाएगा. हाल ही में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गौहत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बात कही है.
पश्चिम बंगाल में बीफ और मटन पर सियायत गर्माई, हुमायूं कबीर बोले गौहत्या पर बैन से मटन की कीमत बढ़ जाएगी.
कोलकाता में मुस्लिम नेता हुमायूं कबीर ने गौहत्या को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. जिससे बंगाल की सियासत गर्मा गई है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी के गाय को माता कहने और उसकी तस्करी व हत्या पर रोक लगाने के बयानों के बाद अब ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नेता हुमायूं कबीर ने मटन की कीमतों पर चिंता जताई है.
कबीर ने कहा, ‘मुख्यमंत्री सुबेंदु जी की गोमाता के प्रति श्रद्धा का मैं सम्मान करता हूं. लेकिन पूरे देश में एक समान कानून होना चाहिए. दक्षिण भारत, केरल, गोवा, मिजोरम और नागालैंड में बीफ की अनुमति रहेगी, लेकिन पश्चिम बंगाल में प्रतिबंध लगेगा तो सवाल उठेगा कि किसे निशाना बनाया जा रहा है.’
उन्होंने कहा कि इस फैसले से गरीब मुसलमानों, आदिवासियों और बीफ खाने वाले कुछ हिंदू समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है. मटन का भाव पहले ही करीब 1,100 रुपये हो गया है. अगर बीफ बंद होगा तो लोग मटन की तरफ जाएंगे और उसकी कीमत 2,000 रुपये तक पहुंच सकती है. इससे गरीब लोगों को परेशानी होगी, क्योंकि बीफ भी प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है.
बीफ के फायदे बताने पर अब हुमायूं कबीर सत्ता पक्ष के निशाने पर आ गए हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनके बयान की आलोचना हो रही है.
पश्चिम बंगाल का नाम बदलने पर
वहीं पश्चिम बंगाल के नाम में बदलाव को लेकर हुमायूं कबीर ने कहा कि नाम बदलने के लिए भाषा विशेषज्ञों की राय लेनी चाहिए. इसके लिए नाम को भाषा विशेषज्ञों के पास भेजा जाए और चार-पांच साल बाद वे नाम सुझाएं.
पश्चिम बंगाल की जगह सिर्फ ‘बोंगो’ या ‘बांग्ला’ नाम रखा जा सकता है. ‘पश्चिम’ या ‘वेस्ट’ जोड़ने की जरूरत नहीं है. इनमें से ‘बांग्ला’ नाम रखना सबसे अच्छा होगा.
पश्चिम बंगाल में गौहत्या पर प्रतिबंध के प्रस्ताव पर क्या बोले?
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें