होमवीडियोदेश
ओये! ओये… गया! तभी ढहा पहाड़, फिर भी बच गया बाइक सवार, अरुणाचल का वीडियो रोंगटें खड़े कर देगा
Arunachal Pradesh Landslide Video: अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. भारी बारिश और भूस्खलन के बाद सिजी नदी का प्रवाह पूरी तरह रुक गया है, जिससे नदी पर एक विशाल कृत्रिम झील बन गई है. प्रशासन को अब डर है कि अगर लगातार बारिश के कारण पानी का दबाव बढ़ता रहा, तो यह झील कभी भी टूट सकती है और नीचे बसे इलाकों में भारी तबाही ला सकती है. जिला प्रशासन ने नदी के डाउनस्ट्रीम इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है. खास बात यह है कि यही नदी आगे चलकर असम में ‘गाई नदी’ के नाम से जानी जाती है. ऐसे में खतरा सिर्फ अरुणाचल तक सीमित नहीं है, बल्कि असम के कई इलाकों पर भी इसका असर पड़ सकता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
