Last Updated:
Sambhal Best Libraries: यूपी के संभल जनपद में वैसे तो विभिन्न लाइब्रेरी है. लेकिन यह पांच लाइब्रेरी ऐसी लाइब्रेरी है. जो पढ़ाई लिखाई के उद्देश्य से बेस्ट मानी जाती है. इसमें यूपीएससी से लेकर अलग-अलग विषय की और अलग-अलग कंपटीशन की तैयारी कराई जाती है. बजट और खासियत दोनों में यह लाइब्रेरी खास मानी जाती है.
संभल और इसके आसपास के क्षेत्रों में कई बेहतरीन प्राइवेट और सार्वजनिक लाइब्रेरी (स्टडी सेंटर्स) मौजूद हैं. इनमें से 5 प्रमुख लाइब्रेरी शामिल है जिसमे स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी (आलम सराय, संभल)ऑक्सफोर्ड लाइब्रेरी (पुष्प विहार, आवास विकास कॉलोनी)द लर्नर्स हब लाइब्रेरी (गैस गोदाम रोड, आवास विकास कॉलोनी)चाणक्य लाइब्रेरी (आलम सराय, संभल)यशोदा लाइब्रेरी (राम स्वरूप रोड, गुरु नानक कॉलोनी)ये लाइब्रेरी छात्रों को शांत माहौल, वाई-फाई और सेल्फ-स्टडी के लिए वातानुकूलित केबिन की सुविधा प्रदान करती हैं.
संभल की स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी आलम सराय में स्थित एक आधुनिक सेल्फ स्टडी पॉइंट है. यह मुख्य रूप से शांत माहौल में पढ़ाई के लिए बनाई गई निजी लाइब्रेरी है.यह किताबें जारी करने वाली सरकारी लाइब्रेरी नहीं, बल्कि छात्रों के लिए पर्सनल स्टडी केबिन वाली सुविधा है. हर छात्र को अलग स्टडी सेल मिलती है ताकि बिना व्यवधान पढ़ सकें.
यहां प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंक, पुलिस, रेलवे के साथ बोर्ड परीक्षा, कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स की तैयारी होती है. छात्र अपना मटेरियल लाकर सेल्फ स्टडी करते है.लाइब्रेरी में शांत, स्वच्छ और अनुशासित माहौल है. बेहतर रोशनी, आरामदायक कुर्सी-टेबल, नियमित निगरानी और पूरा परिसर CCTV से सुरक्षित है. सुबह से रात तक खुली रहती है. आसपास के कस्बों और गांवों के छात्र-छात्राएं यहां आकर एकाग्र होकर तैयारी करते हैं. यह संभल में सेल्फ स्टडी के लिए बेस्ट मानी जाती है।
Add News18 as
Preferred Source on Google
संभल की ऑक्सफोर्ड लाइब्रेरी पुष्प विहार आवास विकास कॉलोनी में स्थित एक निजी सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी है. यह शांत माहौल में पढ़ाई के लिए बनी स्टडी लाइब्रेरी है.यहां छात्रों को अलग-अलग पर्सनल केबिन, आरामदायक कुर्सी-टेबल, तेज रोशनी और वाई-फाई की सुविधा मिलती है. पूरा परिसर CCTV और AC से युक्त है. UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, पुलिस, टीईटी और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र यहां सेल्फ स्टडी करते हैं.
कई छात्र ग्रुप डिस्कशन और मॉक टेस्ट के लिए भी आते हैं. लाइब्रेरी में NCERT, लुसेंट, अरिहंत, दृष्टि की किताबें, करंट अफेयर्स मैगजीन, प्रतियोगिता दर्पण, समाचार पत्र और पिछले साल के पेपर्स उपलब्ध है. सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है. शोर-शराबे से दूर, अनुशासित माहौल और कम फीस इसकी बड़ी खासियत है. संभल शहर और आसपास के गांवों के सैकड़ों छात्र यहां रोज पढ़ने आते हैं.
संभल की द लर्नर्स हब लाइब्रेरी गैस गोदाम रोड आवास विकास कॉलोनी में स्थित एक आधुनिक सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी है. यह सरकारी लाइब्रेरी नहीं, बल्कि छात्रों के लिए शांत और अनुशासित माहौल वाली प्राइवेट स्टडी लाइब्रेरी है.यहां हर छात्र को अलग पर्सनल केबिन मिलता है. पूरी लाइब्रेरी AC, हाई-स्पीड वाई-फाई, CCTV और पावर बैकअप से लैस है.सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है.UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, पुलिस, CTET, TET और बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र यहां सेल्फ स्टडी करते हैं. NCERT, लुसेंट, क्वांट, रीजनिंग और करंट अफेयर्स की किताबें उपलब्ध हैं.
संभल की चाणक्य लाइब्रेरी आलम सराय में स्थित एक निजी सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी है. यह सरकारी पुस्तकालय नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए शांत स्टडी सेंटर है. लाइब्रेरी पूरी तरह AC और CCTV से सुरक्षित है. हर छात्र को अलग केबिन, आरामदायक कुर्सी-टेबल और तेज रोशनी मिलती है. सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है. अनुशासन और शांति का सख्त पालन होता है. हाई-स्पीड वाई-फाई, RO पानी, न्यूजपेपर, मैगजीन, पावर बैकअप और पार्किंग उपलब्ध है. UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, पुलिस व बोर्ड परीक्षा की किताबें, लुसेंट, अरिहंत, करंट अफेयर्स रखी जाती हैं.
संभल की यशोदा लाइब्रेरी आलम सराय में स्थित पढ़ाई के लिए बेस्ट मानी जाने वाली सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी है. यह सरकारी लाइब्रेरी नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निजी स्टडी सेंटर है. लाइब्रेरी पूरी तरह AC, CCTV और पावर बैकअप से लैस है. हर छात्र को अलग पर्सनल केबिन, आरामदायक सीट और तेज LED लाइट मिलती है. सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है. शांत और अनुशासित माहौल में शोर पूरी तरह प्रतिबंधित है. हाई-स्पीड वाई-फाई, RO पानी, न्यूजपेपर, मैगजीन, करंट अफेयर्स, NCERT, लुसेंट, अरिहंत की किताबें उपलब्ध हैं. UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, पुलिस की तैयारी करने वाले छात्र यहां रोज पढ़ते हैं.