भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वाले आज बिजनेस में लगाएं पैसा, अटके काम होंगे पूरे,...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 20 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज यानी 20 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है……

ख़बरें फटाफट

देवघर: दैनिक राशिफल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का खास महत्व माना जाता है. खासकर चंद्रमा जिस राशि में गोचर करता है, उसका असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिलता है. किसी के लिए दिन बहुत अच्छा रहता है तो किसी को छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. अनुराधा नक्षत्र और वैधृति योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा कन्या से वृश्चिक राशि में संचार कर रहा है. ऐसे में आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए काफी खास माना जा रहा है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि के जातकों को कई मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और लंबे समय से अटके काम भी धीरे-धीरे पूरे होने के योग बन रहे हैं.

आज का शुभ और अशुभ समय
आज के दिन राहु काल दोपहर 2 बजकर 05 मिनट से लेकर 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष में राहु काल को शुभ कार्यों के लिए ठीक नहीं माना जाता है. इसलिए इस समय किसी नए शुभ काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए. वहीं दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से लेकर 2 बजकर 03 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे बेहद शुभ समय माना जाता है. इस दौरान जरूरी और शुभ काम किए जा सकते हैं. अगर आप आज कोई महत्वपूर्ण काम करने की सोच रहे हैं तो समय का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

आज कहीं यात्रा पर निकल सकते हैं
कन्या राशि वालों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज आप जिस काम को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रहे थे, उसमें राहत मिल सकती है.कई अधूरे काम पूरे होने के योग हैं.घर-परिवार में लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद या क्लेश भी धीरे-धीरे खत्म हो सकता है, जिससे आपके मन को काफी शांति मिलेगी. आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कामों की तरफ भी जा सकता है। संभव है कि आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा पर निकलने की योजना बनाएं. संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर सकता है.

माता-पिता की सेहत में होगा सुधार
परिवार की बात करें तो आज माता-पिता की सेहत को लेकर भी राहत मिलने के संकेत हैं. अगर पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत को लेकर चिंता बनी हुई थी तो आज स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और आप दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.संतान अपनी पढ़ाई, नौकरी या किसी उपलब्धि से आपका नाम रोशन कर सकती है. घर में किसी पुराने तनाव के कम होने से आपका मन हल्का रहेगा और आप खुद को पहले से ज्यादा सकारात्मक महसूस करेंगे.

वरिष्ठ अधिकारी आपसे होंगे प्रसन्न
नौकरी करने वाले कन्या राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. दफ्तर में काम का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में कम रह सकता है. आपके काम की तारीफ हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश नजर आ सकते हैं. लंबे समय से पद या जिम्मेदारी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो आज उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. पद बढ़ने या नई जिम्मेदारी मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन भी काफी खुश रहेगा. सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा.

कारोबारी आज बेहिचक निवेश कर सकते हैं धन
व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभ देने वाला हो सकता है. कारोबार में नई योजना बनाने और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. अगर आप अपने व्यापार में धन का निवेश करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय पूरी जानकारी लेकर कदम उठाएं. सही जगह और सही समय पर किया गया निवेश आगे चलकर आपके लिए लाभ का कारण बन सकता है. पुराने ग्राहकों से भी अच्छा संपर्क बन सकता है और कारोबार में धीरे-धीरे तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काम, परिवार, संतान और कारोबार चारों मोर्चों पर राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला माना जा रहा है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top