भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वाले जान लें आज का शुभ समय, बनेंगे रुके काम,...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 17 june 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में बड़ा लाभ और छात्रों को सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.शाम के बाद किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है.परिवार में खुशियां रहेंगी और कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना भी है.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, पुष्य नक्षत्र और व्याघात योग का विशेष संयोग बन रहा है. साथ ही चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा. ग्रहों और नक्षत्रों की यह स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक संकेत दे रही है. हालांकि, दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय किसी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. शाम 4 बजकर 35 मिनट के बाद समय आपके पक्ष में रहने की संभावना है और कई रुके हुए कामों में गति आ सकती है.

घर में शांति और सौहार्द का माहौल
आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास और उत्साह से भरा रह सकता है. घर-परिवार में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और किसी खास विषय पर घर में सकारात्मक चर्चा हो सकती है. आज आपके घर किसी रिश्तेदार या मेहमान के आने की भी संभावना बन रही है, जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा हो जाएगा. सामाजिक स्तर पर भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और लोग आपके विचारों तथा व्यवहार की सराहना कर सकते हैं. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.

नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे. लंबे समय से जिस मेहनत का परिणाम मिलने का इंतजार था, वह आज दिखाई दे सकता है. प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. ऑफिस में आपकी कार्यशैली और अनुशासन लोगों को प्रभावित करेगा. यदि किसी कार्य में पिछले कुछ समय से रुकावटें आ रही थी तो आज उनका समाधान मिलने की संभावना है. आपके आत्मविश्वास और मेहनत के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी.

व्यापार में मिल सकता है कोई बड़ा संकेत
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन बेहद शुभ संकेत दे रहा है. यदि आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज नई रणनीति और नई तकनीकों को अपनाने पर विचार कर सकते हैं. बाजार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा. किसी बड़े ग्राहक या कंपनी से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है, जिससे व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है. जो व्यापारी लंबे समय से विस्तार की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है. आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभदायक रहने की उम्मीद है और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा.

छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है. शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा और नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी. यदि आप किसी इंटरव्यू, परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता की संभावनाएं मजबूत दिखाई दे रही हैं. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए प्रगति, सम्मान और नए अवसर लेकर आ सकता है. मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन आपके लिए यादगार साबित हो सकता.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top