भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वालों को पुराने ऑफिस से आ सकता है बुलावा, मिलेगा...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 21 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज यानी 21 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है……

देवघर: दैनिक राशिफल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है. खासकर चंद्रमा जिस राशि में संचरण करता है. उसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के लिए अच्छे अवसर लेकर आती है, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने खड़ी हो जाती हैं. आज का दिन भी कन्या राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ विष्कुंभ योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति कन्या राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है. ऐसे में अगर आप भी कन्या राशि के जातक हैं तो आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है, यह जानना आपके लिए काफी जरूरी है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है. लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, उसमें आज आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. इतना ही नहीं, किसी ऐसे काम को लेकर भी अच्छी खबर मिल सकती है, जिसकी उम्मीद काफी समय से लगी हुई थी. आज अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन खुश हो सकता है. खास बात यह है कि लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने के योग बन रहे हैं. कहीं पैसा फंसा हुआ है या किसी से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, तो आज उस दिशा में अच्छी खबर मिल सकती है. रुका हुआ पैसा मिलने से घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बनेगा.

व्यापारियों के लिए आज रहेगा बल्ले-बल्ले
व्यापार की बात करें तो कपड़े का कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन खास तौर पर अच्छा रहने वाला है. बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ सकती है और पुराने ग्राहकों से भी अच्छा कारोबार मिलने की उम्मीद है. पहले की तुलना में आज आपकी दिनचर्या ज्यादा सकारात्मक रह सकती है. व्यापार में जो काम पिछले कुछ दिनों से धीमा चल रहा था, उसमें गति आने के संकेत हैं. अगर किसी सौदे या भुगतान को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो आज उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि, कारोबार में जल्दबाजी से कोई फैसला लेने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा. पैसों का आगमन होने से परिवार की जरूरतें पूरी होंगी और घर में भी खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है.

करियर में मिल सकता है नया मौका
नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन काफी दिलचस्प रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार पुराने दफ्तर या पहले की किसी जगह से आपके लिए दोबारा बुलावा आ सकता है. अचानक पुराने संस्थान से संपर्क होने की खबर आपको खुश कर सकती है. यह आपके लिए करियर में एक नया मौका भी बन सकता है. वहीं वर्तमान नौकरी में काम का थोड़ा दबाव जरूर महसूस हो सकता है. एक साथ कई जिम्मेदारियां आपके सामने आ सकती हैं लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आप शांत दिमाग से एक-एक करके अपने काम को पूरा करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना रहेगी. आज किसी वरिष्ठ अधिकारी या सहकर्मी के साथ बातचीत करते समय अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखना भी आपके लिए बेहतर रहेगा.

सेहत का रखें खास ध्यान
सेहत के मामले में भी आज आपको अपनी दिनचर्या पर थोड़ा ध्यान देना होगा.ज्योतिषाचार्य की सलाह के अनुसार शरीर को सक्रिय रखने के लिए नियमित फिजिकल एक्सरसाइज करना आपके लिए अच्छा रहेगा. हालांकि व्यायाम अपनी क्षमता के अनुसार ही करें और शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर
को हाइड्रेट रखें.

विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा
विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और लंबे समय से जिस विषय को समझने में परेशानी हो रही थी, उसमें भी धीरे-धीरे पकड़ मजबूत हो सकती है. विद्यार्थी अगर आज पूरे मन से मेहनत करते हैं तो आने वाले समय में उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी आज का दिन मेहनत करने का है. सफलता पाने के लिए निरंतर पढ़ाई और सही दिशा में मेहनत जरूरी है. आज का दिन आपको यह संकेत दे रहा है कि अगर लक्ष्य को लेकर मेहनत जारी रखी जाए तो कामयाबी मिलने से कोई नहीं रोक सकता.

आज का शुभ और अशुभ समय
अब बात करते हैं आज के शुभ और अशुभ समय की. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिष में राहुकाल को शुभ कार्यों के लिए उचित समय नहीं माना जाता है. इसलिए इस अवधि में किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. वहीं अहले सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 55 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा, जिसे बेहद शुभ समय माना जाता है. धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए इस समय को विशेष माना गया है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top