भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कपूर खाने से युवक की तबीयत बिगड़ी, भर्ती



गुमला|सदर थाना क्षेत्र के भरदा निवासी 22 वर्षीय युवक जलक साहू की तबीयत कपूर का सेवन करने के बाद बिगड़ गई। गंभीर हालत होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जलक साहू, पिता बालकिशन साहू, को लंबे समय से पेट में गैस की समस्या रहती थी। परिजनों ने बताया कि किसी परिचित व्यक्ति ने गैस से राहत के लिए कपूर और गुड़ का सेवन करने की सलाह दी थी। इसी सलाह पर सोमवार सुबह युवक ने कपूर का सेवन कर लिया। सेवन के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे घबराहट तथा अन्य शारीरिक परेशानी महसूस होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन तुरंत उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है तथा डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी घरेलू नुस्खे या पदार्थ का सेवन न करें, इसका प्रयोग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top