भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कराटे प्रतियोगिता में सरिया के ईशान ने जीता गोल्ड




पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें झारखंड की ओर से 12 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल छह स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक अपने नाम किए। गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड अंतर्गत स्टेशन रोड निवासी सपन घोष के पुत्र ईशान घोष ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top