भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कांग्रेस का वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर ग्राम चौपाल कल



लोहरदगा|अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले 25 नवंबर को दोपहर दो बजे किस्को प्रखंड के परहेपाट पंचायत अंतर्गत बालिका विद्यालय के समीप वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत एसआईआर एवं पेसा कानून पर विशेष ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुखैर भगत ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस तथा जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं पेसा कानून के प्रशिक्षक संजीव भगत तथा सुगन्ती उरांव ग्राम चौपाल में सहभागिता करते हुए पेसा कानून से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, एसटी प्रकोष्ठ से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top