भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किसानों के लिए राहत, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने बनाया बैग जैसा स्प्रेयर,...


होमफोटोकृषि

पीठ पर टांगो और बटन दबाओ, BAU का मोटराइज्ड स्प्रे बैग, कीमत 15 हजार

Last Updated:

Agri Tools: बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की तरफ से कीटनाशक या फिर लिक्विड खाद के छिड़काव के लिए खासतौर पर एक बैग की तरह मशीन बनाई गई है, जिसको आप पीछे बैग की तरह पहन लीजिए और इसमें एक बार में आप 25 लीटर कीटनाशक ले सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें जो पाइप है, उससे आप 20-25 फीट दूर तक कीटनाशक या लिक्विड खाद का छिड़काव कर पाएंगे. आइये जानते हैं इसके बारे में.

इस मशीन के बारे में टेक्नीशियन रौनक बताते हैं कि ये खास तौर पर वैसे लोगों के लिए तैयार की गई है, जो कि 2-3 एकड़ में खेती करते हैं और कीटनाशक या लिक्विड घाट का छिड़काव करना उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती हो जाती है. कई बार वह किसी मजदूर को रखकर यह काम करवाते हैं, लेकिन इसके जरिए 1 घंटे में ही सारा काम कर लेंगे.

रौनक बताते हैं कि यह काफी कंफर्टेबल बैग बनाया गया है, जो काफी मोटा और गद्दादार है. मतलब आपके कंधे पर यह बिल्कुल भी भारीपन महसूस नहीं होने देगा और इसे आप पहनकर कमर में बांध लीजिए, इधर-उधर बिल्कुल नहीं गिरने वाला है. हाथ में इसका पाइप लीजिए और छिड़काव कीजिए.

एक बार में 25 लीटर आप ले सकते हैं, लेकिन आपको यह ज्यादा भारी लग रहा है तब 10 लीटर भी लेकर 1 एकड़ जमीन में आराम से छिड़काव कर सकते हैं. एक और खास बात यह है कि इसमें मोटर लगा हुआ है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मतलब की प्रेशर देने के लिए पाइप के जरिए इसमें नीचे एक छोटा सा मोटर लगा हुआ है, जिससे एक जगह खड़े-खड़े 20 से 25 फीट तक पानी आराम से चला जाएगा. इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह मोटर बैटरी से चलती है. जो लंबे समय तक चलेगी. इससे अधिकतर किसानों को एक से दो घंटे का ही काम होता है. वहीं, अगर इसकी कीमत की बात करें तो इस मशीन की कीमत ₹15000 है.

आप चाहे तो एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी आकर इस मशीन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यहां पर आपको डेमो भी दिखाया जाएगा और इसके अलावा भी और भी कई सारी मशीन हैं, जिसको आप यहां पर आकर एक्सप्लोरर कर पाएंगे. इसके लिए आपको कृषि यंत्र विभाग में आना पड़ेगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top