भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किसान ध्यान दें! इस गोल्डन दाने की खेती से कुछ ही दिनों...


होमताजा खबरकृषि

किसान ध्यान दें! इस गोल्डन दाने की खेती से कुछ ही दिनों में बनें लखपति

Last Updated:

बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने मूंगफली का खास प्रभेद ‘गोल्ड पीनट’ तैयार किया है. यह साधारण मूंगफली से दोगुना बड़ा है. इसमें प्रोटीन और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में हैं. यह फसल महज 120 दिनों में तैयार हो जाती है. बाजार में इसकी कीमत ₹300 किलो तक है.

ख़बरें फटाफट

रांचीः बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने मूंगफली का एक खास प्रभेद तैयार किया है. इसका नाम ‘गोल्ड पीनट’ रखा गया है। साइज में यह साधारण मूंगफली से दो गुना बड़ा है. इसकी क्वालिटी भी काफी शानदार है. प्रोफेसर रंजीत बताते हैं कि कई किसान इसकी खेती कर रहे हैं. इस मूंगफली का सीधा बाहर एक्सपोर्ट होता है. इसे दूसरे राज्यों में भी भेजा जाता है.

यह फसल महज 120 दिनों में तैयार हो जाती है. इसे उगाकर किसान लखपति बन रहे हैं. इस प्रभेद की सबसे बड़ी खासियत इसके पोषक तत्व हैं. इसमें विटामिन सी, ए, बी, जिंक, फोलिक एसिड और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में हैं. साधारण मूंगफली के 100 ग्राम में 25 ग्राम प्रोटीन होता है. वहीं, इसमें सीधा डबल यानी 50 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसमें तेल की मात्रा भी 50% तक है.

किसानों के लिए है जैकपॉट
प्रोफेसर रंजीत के मुताबिक, यह प्रभेद किसानों के लिए एक जैकपॉट है. इसे वैज्ञानिकों ने कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है. इसके दाने बहुत बड़े-बड़े हैं। इसी वजह से इसका नाम गोल्ड रखा गया है. ऐसा साइज आमतौर पर सिर्फ राजस्थान की तरफ दिखता है. झारखंड और रांची के कम पानी वाले क्षेत्रों में भी यह आसानी से उग जाता है.

हालांकि, इसके लिए बढ़िया खाद और अच्छी देखभाल की जरूरत होती है. किसानों को इसे उगाने का तरीका सिखाने के लिए वर्कशॉप भी दी जा रही है. साधारण मूंगफली तैयार होने में 150 दिन ले लेती है. यह नई किस्म महज 120 दिन में तैयार हो जाती है. रांची के बाहर कुछ किसान एक एकड़ में इसकी खेती कर रहे हैं. वे 120 दिनों में ₹2 लाख तक कमा रहे हैं.

बाजार में ₹300 किलो तक कीमत
बाजार में इस खास मूंगफली की कीमत ₹300 किलो तक होती है. यह आपको साधारण मार्केट में देखने को नहीं मिलेगी. बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को इस तरह की हाई क्वालिटी मूंगफली की जरूरत होती है. वे इसे सीधा किसानों से खरीद लेती हैं. इसके अलावा बड़े सुपरमार्केट भी इसे ले जाते हैं. कई बार इसे देश से बाहर भी एक्सपोर्ट किया जाता है. इस वजह से किसानों को फसल का काफी अच्छा मूल्य मिल जाता है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top