कई लोग अपने पालतू कुत्तों को दूध या दूध-रोटी खिलाते हैं, लेकिन पशु चिकित्सकों के अनुसार यह उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बोकारो के पशु चिकित्सक ने बताया कि ज्यादातर कुत्ते दूध में मौजूद लैक्टोज को पचा नहीं पाते, जिससे गैस, दस्त, उल्टी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ मामलों में दूध से एलर्जी और त्वचा संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं.उन्होंने सलाह दी कि कुत्तों को तेल-मसाले वाला खाना, पैकेज्ड फूड और ज्यादा मीठी चीजें नहीं खिलानी चाहिए. दूध की जगह सीमित मात्रा में दही, दही-चावल, हरी सब्जियां, उबला अंडा और बिना मसाले का उबला चिकन या मीट बेहतर विकल्प हैं. साथ ही, फलों के बीज निकालकर ही खिलाएं और मीठे फलों की मात्रा भी सीमित रखें.
