भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कुनाबेड़ा चौक पर झामुमो ने शहीद निर्मल महतो को किया नमन




शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा राजनगर प्रखंड कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल यात्रा से हुई। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लिए तथा जय झारखंड और शहीद निर्मल महतो अमर रहें के नारे लगाते हुए कुनाबेड़ा चौक पहुंचे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top