![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो केंद्र सरकार द्वारा ठेका मजदूरों के संदर्भ में जारी हालिया आदेश के खिलाफ जय झारखंड मजदूर समाज ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सिंटरिंग प्लांट कैंटीन रेस्ट रूम में आयोजित जनजागरण कार्यक्रम के दौरान मजदूरों को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जेजेएमएस के महामंत्री बीके चौधरी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के इस ‘अमानवीय’ फैसले से मजदूरों का जोश और जज्बा कम हुआ है, जिससे उत्पादन में गिरावट दर्ज की जा रही है।
Source link