भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

केदारनाथ की तर्ज पर बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा,...


Last Updated:

Deoghar Baba Dham Air Darshan: केदारनाथ की तरह ही अब देवघर में भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है. श्रावणी मेले में धाम आने वाले श्रद्धालु 2850 रुपये में बाबा बैद्यनाथ धाम और पूरे शहर का हवाई दर्शन कर सकेंगे. टिकट के तीन प्रकार हैं और अलग-अलग कीमतों पर अलग-अलग जगहों का दर्शन कराया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

देवघर. श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए इस बार राज्य सरकार ने एक खास सुविधा शुरू की है. अब केदारनाथ की तर्ज पर श्रद्धालु सिर्फ बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना ही नहीं करेंगे, बल्कि आसमान से देवघर और आसपास के धार्मिक स्थलों का अद्भुत नजारा भी देख सकेंगे. राज्य सरकार के नागर विमानन विभाग की ओर से देवघर में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी गई है. मंगलवार से यह सेवा कुंडा स्थित हथगढ़ मैदान से संचालित हो रही है.

उम्रभर याद रहने वाला अनुभव
इस सुविधा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक नया अनुभव देना, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और देवघर आने वाले पर्यटकों को आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराना है. श्रावणी मेले में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में यह हेलीकॉप्टर सेवा उनके लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गया है. हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही श्रद्धालु कुछ ही मिनटों में पूरे देवघर शहर, बाबा मंदिर और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों का मनमोहक नजारा देख पा रहे हैं, जिसे लोग जीवनभर याद रखने वाला अनुभव बता रहे हैं.

क्या कहते हैं पदाधिकारी
नागर विमानन विभाग के पदाधिकारी नग नारायण प्रसाद ने बताया कि सरकार ने इस सेवा को आम लोगों की पहुंच में रखने की कोशिश की है. इसलिए इसे रियायती दर पर शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि श्रद्धालु मात्र 2850 रुपये देकर बाबा बैद्यनाथ धाम और पूरे देवघर शहर का आकाशीय दर्शन कर सकते हैं.

वहीं, 3850 रुपये में त्रिकूट पर्वत तक हेलीकॉप्टर से भ्रमण कराया जा रहा है, जहां ऊपर से पहाड़ों और हरियाली का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है. इसके अलावा 4550 रुपये में श्रद्धालुओं को बाबा बासुकीनाथ धाम का भी हवाई दर्शन कराया जा रहा है. एक उड़ान में एक साथ पांच यात्री सफर कर सकते हैं.

विभाग का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर उड़ान पूरी सावधानी के साथ संचालित की जा रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित और यादगार अनुभव मिल सके. अगर आप हेलीकॉप्टर सेवा का आनंद लेना चाहते हैं तो साथ में आधार कार्ड लाना अनिवार्य है.

हेलीकॉप्टर से आकाशीय दर्शन को लेकर लोगों में उत्साह
हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के पहले ही दिन लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी हथगढ़ मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी में हेलीकॉप्टर को करीब से देखने और उसकी उड़ान का आनंद लेने की उत्सुकता दिखाई दी.

जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बनानी शुरू कर दीं. श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने पहली बार हेलीकॉप्टर से बाबा नगरी को आसमान से देखा और यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा. लोगों का मानना है कि इस तरह की सुविधा शुरू होने से देवघर आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top