भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोकर : खाने-पीने के विवाद में युवक की हत्या



रांची| सदर थाना क्षेत्र के कोकर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तिरिल बस्ती निवासी आशीष के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस के अनुसार, आशीष का कुछ लोगों के साथ खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशीष को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपियों की पहचान कर ली गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top