भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा के केशो जलाशय डैम में वृद्धा का शव मिला:तीन दिन से...




कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमाडीह स्थित निर्माणाधीन केशो जलाशय डैम में सोमवार शाम एक वृद्ध महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मरकच्चो प्रखंड के बड़ा अखाड़ा निवासी सौमित्रा मसोमत (करीब 80 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग अपने मवेशियों को चराकर लौट रहे थे। उन्हें पानी पिलाने के लिए चेकडैम के पास ले गए थे। इसी दौरान डैम की ऊपरी सतह पर एक महिला का शव तैरता हुआ दिखा। तीन दिन से लापता थीं महिला घटना की सूचना तत्काल नवलशाही थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के पुत्र मुकेश ठाकुर ने बताया कि उनकी मां पिछले तीन दिनों से लापता थीं। उन्होंने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से थोड़ी विक्षिप्त थीं। अक्सर अपने मायके जाने की बात करती थीं। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुमशुदगी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की गई थी, ताकि उनका पता चल सके। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव नवलशाही थाना के एसआई रविप्रकाश पंडित ने बताया कि महिला दो-तीन दिन पहले ही घर से निकली थी और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। प्रथम दृष्टया मामला डैम में गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top