भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में ई-रिक्शा में जन्मे जुड़वां बच्चे:प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले...




कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में मंगलवार की रात एक महिला ने चलती ई-रिक्शा में ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपड़ी गांव निवासी पूनम कुमारी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। रात का समय होने और गांव में तत्काल कोई वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन उन्हें ई-रिक्शा से झुमरीतिलैया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में महिला की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही ई-रिक्शा झुमरीतिलैया के सीएच स्कूल के पास पहुंचा, पूनम कुमारी को असहनीय दर्द होने लगा। उन्होंने ई-रिक्शा में ही पहले बच्चे को जन्म दे दिया। एएनएम ने दूसरे बच्चे का सुरक्षित कराया प्रसव इसी दौरान वहां से गुजर रही एएनएम प्रियंका कुमारी की नजर भीड़ पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और स्थिति को समझते हुए मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने देखा कि महिला एक बच्चे को जन्म दे चुकी है। जबकि दूसरा बच्चा अभी गर्भ में है। बिना समय गंवाए प्रियंका कुमारी ने मौके पर ही आवश्यक सावधानियों के साथ दूसरे बच्चे का प्रसव कराया। उनकी तत्परता और सूझबूझ से दूसरा बच्चा भी सुरक्षित जन्म ले सका, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। सदर अस्पताल में दोनों नवजात और मां स्वस्थ प्रसव के बाद एएनएम ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और जच्चा सहित दोनों नवजात शिशुओं को बेहतर जांच और उपचार के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मां और दोनों बच्चों को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। एएनएम प्रियंका कुमारी ने बताया कि यह पूनम कुमारी का पहला प्रसव था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सभी स्वस्थ हैं। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top