भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत:देवघर से बिहार...




कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों दो बुजुर्ग और एक दस वर्षीय किशोर शामिल है। जबकि 34 से अधिक कांवरिया घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बिहार के राजगीर जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, यह बस नेपाल के रौहट जिले से लगभग चार दिन पहले देवघर पहुंची थी। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद, शुक्रवार की अहले सुबह यह बस देवघर से बिहार के राजगीर के लिए रवाना हुई थी। घायलों के अनुसार, सतगांवां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास पहुंचने पर बस चालक को नींद आ गई। इसके चलते बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कांवरिया फंस गए। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे कांवरियों को बाहर निकालने में जुट गई। घंटों चले बचाव अभियान के बाद सभी कांवरियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। बस में 45 कांवरिया सवार थे थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रात भर बस चलाने के कारण चालक को हल्की नींद आ गई थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे। उन्होंने पुष्टि की कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। इस दुर्घटना में मृत किशोर की पहचान 10 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताते चलें कि इस दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। जिसमें बस के केबिन में बैठे करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल कांवरियों को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top