भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:ग्रामीणों ने NH-20...




कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में जामुखाड़ी के पास टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार परमेश्वर ठाकुर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सड़क की बदतर स्थिति की सुधार की मांग पर रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एनएच-20 जाम कर दिया। उरवां निवासी 55 वर्षीय परमेश्वर ठाकुर, खागो ठाकुर के बेटे हैं। वे जामुखाड़ी के पास तिलैया डैम में बन रहे फ्लोटिंग सोलर प्लांट में काम करने जा रहे थे। टैंकर चालक मौके से हुआ फरार सड़क पार करते समय कोडरमा की ओर से आ रहे गैस टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टैंकर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बरही पुलिस से संपर्क कर टैंकर को बरही में पकड़ लिया। परमेश्वर ठाकुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रांची के रिम्स रेफर किया गया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण और घायल के परिजन सड़क पर बैठ गए। उनका कहना है कि एनएचएआई की लापरवाही से यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने हादसों पर रोक लगाने के लिए एनएचएआई से ठोस कदम उठाने की मांग की। चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top