भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सड़क पर गिरते...




कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना उरवां-तिलैया डैम सड़क पर तीतिरचॉच के पास हुई। यहां टोटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विनोद बिहारी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विनोद बाइक से तिलैया डैम की ओर से उरवां जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक टोटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी शुरू की, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। नवादा के रहने वाले थे, कई वर्षों से उरवां में रह रहे थे मृतक की पहचान विनोद बिहारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के रहने वाले थे। उनका ससुराल कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड के हरिनो गांव में है। बताया जाता है कि वह पिछले कुछ वर्षों से उरवां में रह रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया। विनोद की मौत की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद कुछ देर तक उरवां-तिलैया डैम सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने के कारण सड़क पर आवागमन रुक गया था। बाद में स्थिति सामान्य हुई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top