भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक:साले की मौत, बहनोई हुआ घायल,...




कोडरमा में रक्षाबंधन की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथ बैठा आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों आपस में रिश्ते में साला-बहनोई लगते थे। हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब के समीप हुआ। मृतक की पहचान बिहार के अकबरपुर निवासी 28 वर्षीय सनोज कुमार (पिता अर्जुन दास) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान उसके बहनोई हीरालाल दास के रूप में हुई है। बताया गया कि सनोज कुमार अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए शिवपुर गया था। वहां से राखी बंधवाने के बाद वह अपने बहनोई हीरालाल दास के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। दोनों अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव जा रहे थे। इसी दौरान ढाब के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी। साले की मौत, बहनोई हुआ घायल जानकारी के अनुसार बाइक की पेड़ से टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चलो रहे सनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके बहनोई हीरालाल दास को भी चोट लगी, हालांकि उनकी स्थिति गंभीर नहीं बताई गई। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सतगावां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में लिया। अस्पताल में सनोज को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सकों ने सनोज कुमार की जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हीरालाल दास का इलाज किया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचे। रक्षाबंधन के दिन हुए हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। जिस युवक ने बहन से राखी बंधवाकर उसकी लंबी उम्र की शुभकामना ली थी, उसी दिन उसकी सड़क हादसे में मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top