भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में बंद पेट्रोल पंप का शटर तोड़कर चोरी:टीवी, यूपीएस, बैटरी और...




कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलावर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पिछले दो-तीन दिनों से ईंधन की कमी के कारण बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान स्थिति में घटना को अंजाम दिया। सुबह पेट्रोल पंप संचालक गोविंद पासवान के पिता दर्शन पासवान पंप की ओर आए। वह रोज की तरह टहलते हुए वहां पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि कार्यालय का शटर टूटा हुआ है और आधा खुला पड़ा है। शक होने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कार्यालय का सारा सामान बिखरा हुआ था। कई जरूरी चीजें गायब थीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने पुत्र गोविंद पासवान को घटना की सूचना दी। कीमती उपकरण और सीसीटीवी डीवीआर भी ले उड़े चोर सूचना मिलते ही गोविंद पासवान मौके पर पहुंचे और कार्यालय की स्थिति देखकर सन्न रह गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने शटर तोड़कर अंदर घुसने के बाद व्यवस्थित तरीके से चोरी की है। कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ-साथ 55 इंच की टीवी, पेट्रोल पंप संचालन से जुड़ा यूपीएस और छह बैटरियां गायब थीं। इसके अलावा जनरेटर में लगी दो बैटरियां भी चोर अपने साथ ले गए। सबसे अहम बात यह रही कि चोरों ने सबूत मिटाने के इरादे से सीसीटीवी कैमरों और उनके तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। इस घटना में लगभग पांच लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत घटना की सूचना मिलते ही गोविंद पासवान ने कोडरमा थाना प्रभारी को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जिले में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्ती बढ़ाने और ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top