भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में सड़क हादसा, 10 लोग घायल:तीखे मोड़ पर गाड़ी से चकमा...




कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गए। खूंटा के पास बरियारपुर मोड़ पर एक चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक संजीव कुमार ने बताया कि प्रदीप यादव के परिवार के लगभग 20 सदस्य दो वाहनों में सवार होकर गयाजी (बिहार) से देवघर (बैजनाथ धाम) जा रहे थे। वे एक बच्चे का मुंडन संस्कार करवाने के लिए सतगांवां के रास्ते यात्रा कर रहे थे। सतगावां थाना क्षेत्र के खूंटा स्थित बरियारपुर के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे एक वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया। इससे चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। शीशे तोड़कर अंदर फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित गांव के लोगों ने उसे सुना। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि वाहन में सवार सभी लोग घायल अवस्था में थे और मदद के लिए पुकार रहे थे। इसी बीच, परिवार का दूसरा वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के शीशे तोड़कर अंदर फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। उन्हें निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगांवां ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान 30 वर्षीय विनीता देवी (पति उमेश यादव), 45 वर्षीय मंजू कुमारी, 35 वर्षीय रीना देवी (पति राजकुमार यादव), 32 वर्षीय मंजय कुमार (पिता रामेश्वर यादव), 55 वर्षीय प्रदीप यादव (पिता महेश यादव), 70 वर्षीय कौशल्या देवी (पति प्रदीप यादव), 12 वर्षीय जीवा कुमारी (पिता रवि कुमार), 14 वर्षीय सपना कुमारी (पिता वृंदा यादव) और चालक 40 वर्षीय संजीव कुमार (पिता शिवचरण राणा) के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top