भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोहरे के चलते धनबाद मंडल की ट्रेनें रद्द:कई लंबी दूरी की ट्रेनों...




सर्दी और घने कोहरे के मौसम को देखते हुए रेल मंत्रालय ने धनबाद मंडल से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने और उनके फेरे घटाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2026 से मार्च 2027 की शुरुआत तक लागू रहेगी। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द होंगी, जबकि कुछ पूरी तरह रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों के चलने के दिन भी कम किए जाएंगे। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जन संपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने इसकी जानकारी दी। रेल प्रशासन के मुताबिक, घने कोहरे में कम दृश्यता के कारण सिग्नल देखने में दिक्कत होती है और ट्रेनों की गति कम रखनी पड़ती है। झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्री होंगे प्रभावित रेलवे ने ट्रैक पर भीड़ कम करने और सुरक्षा के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की है। इस फैसले से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ेगा। दीवाली और छठ के बाद दिसंबर की शुरुआत में काम पर लौटने वाले प्रवासी कामगारों और छात्रों को ट्रेनें मिलने में दिक्कत हो सकती है। पहले से कंफर्म टिकट करा चुके यात्री रिफंड और दूसरी ट्रेनों की जानकारी ले रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि सफर से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस (NTES) ऐप पर ट्रेन की स्थिति जांच लें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top