भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार बनी विजेता



.

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चौरा में आयोजित स्व. अकलू राम महतो क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि चंदनकियारी चंदाहा की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विस्थापित नेता राजेश महतो तथा विशिष्ट अतिथि निमाई महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम को कप प्रदान कर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए राजेश महतो ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता, भाईचारा और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। सफल आयोजन में महात्मा गांधी क्लब चौरा के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर संतोष गोस्वामी, मंगल ठाकुर, आशीष महतो, मुकेश कुमार आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top