बदलते मौसम में खांसी और कफ की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में रांची के कई घरों में एक पारंपरिक हर्बल ड्रिंक पी जाती है, जिसे लोग गले और कफ की परेशानी में फायदेमंद मानते हैं. इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें. इसमें एक चम्मच शहद, एक चुटकी हल्दी, थोड़ा सा भुना हुआ नींबू और 4-5 तुलसी के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसे धीरे-धीरे पिया जाता है. यह ड्रिंक गले को आराम पहुंचाने में मदद करती है. वहीं कई लोग गुनगुने नमक वाले पानी का सेवन और गरारा भी करते हैं, जिसे गले की देखभाल के लिए उपयोगी माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
