भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खूब सारी सब्जियां और खड़े मसाले डालकर बनाएं स्पेशल वेज पुलाव, इधर...


Last Updated:

Restaurant Style Veg Pulao At Home: घर पर ही प्रेशर कुकर में रेस्टोरेंट स्टाइल स्वादिष्ट वेज पुलाव बनाया जा सकता है. खड़े मसालों, ताजी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स के साथ इसे मात्र एक सीटी में तैयार किया जा सकता है. रेसिपी बहुत ही आसान है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.

ख़बरें फटाफट

रांची. रेस्टोरेंट का वेज पुलाव खाने में तो बहुत ही स्वादिष्ट लगता है पर एक बार बाहर खाना खाने जाओ तो अच्छे-खासे पैसे लग जाते हैं. तो अगर आप बाहर के खाने में पैसा नहीं फूंकना चाहते और घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल पुलाव बनाना चाहते हैं तो नीचे दी गई रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. ठंड के मौसम में तरह-तरह की सब्जियां मिलती हैं.इन सब्जियों को डालकर और ड्राई फ्रूट्स के साथ आप घर पर ही प्रेशर कुकर में बहुत ही स्वादिष्ट वेज पुलाव बना सकते हैं. वह भी प्रेशर कुकर में मात्र एक सीटी में. यहां जानिए बनाने की पूरी विधि.

इन स्टेप्स को करें फॉलो

• रांची की उषा बताती हैं, सबसे पहले आपको खड़े मसाले रख लेने होंगे. जैसे कि दालचीनी, लौंग, इलायची, बड़ी इलायची, तेज पत्ता और जीरा. इन सभी चीजों को निकालकर अलग-अलग रख लें.

• इसके बाद अब आपको तरह-तरह की सब्जियां काट लेनी हैं, जैसे फूलगोभी, पतली-पतली बीन्स, लंबे स्लाइस में गाजर और एक कटोरी मटर व थोड़ी सी शिमला मिर्च. इन सभी को अच्छे से काटकर एक बर्तन में रख लें.

• इसके बाद प्रेशर कुकर लेना है और उसमें दो बड़े चम्मच रिफाइंड तेल डालना है. इसमें आपने जितने भी खड़े मसाले रखे हैं, वे सब डाल देने हैं और चटकने देने हैं. जब ये चटक जाएं तो इसमें सारी सब्जियां डाल दीजिए.

• सारी सब्जियों को 2 मिनट तक पकाएं. इन्हें बहुत अधिक नहीं पकाना है. इसके बाद आपको इसमें धुले हुए चावल डालने हैं. फिर इसमें पानी डाल दीजिए. जितना चावल लिया है, उससे दोगुना पानी डालना है. अगर आपने दो गिलास चावल लिया है तो चार गिलास पानी डालना है.

• इसके बाद मात्र एक सीटी में ही आपका पुलाव तैयार हो जाएगा. जब आप कुकर को आंच से उतारेंगे और ढक्कन खोलेंगे तो इसमें एक चम्मच घी डाल दीजिए. घी डालने से इसका फ्लेवर और स्वाद काफी निखरकर आता है. इसे गरमा-गरम सर्व कीजिए.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top