भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गजब भैया… जनरल कोच में शख्स ने चार्जिंग प्वाइंट में लगा दिया...


होमताजा खबरदेश

गजब भैया… जनरल कोच में शख्स ने चार्जिंग प्वाइंट में लगा दिया पंखा

Last Updated:

Train Viral Video: फरक्का एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री का अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यात्री ने मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में पंखा लगाकर चलाया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने चेतावनी जारी की. उत्तरी रेलवे ने कहा कि चार्जिंग पोर्ट सिर्फ मोबाइल और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए हैं. इनमें पंखा या अन्य घरेलू उपकरण लगाने से वायरिंग गर्म हो सकती है और शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

गजब भैया... जनरल कोच में शख्स ने चार्जिंग प्वाइंट में लगा दिया पंखाZoom

फरक्का एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्री ने मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट से पंखा चला दिया. (फोटो X)

Train Viral Video: गर्मी और भीड़ से परेशान एक यात्री ने ट्रेन में ऐसा जुगाड़ लगाया कि सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. फरक्का एक्सप्रेस (15734) के जनरल कोच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक यात्री मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट से छोटा पंखा चलाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में दावा किया गया है कि यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है और यात्री जनरल कोच में सीट नंबर 75 के सामने बैठा था. यात्री ने गर्मी से राहत पाने के लिए मोबाइल चार्जिंग सॉकेट में पंखे का प्लग लगा दिया, लेकिन यह जुगाड़ उसकी और बाकी यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे ने यात्रियों को चेतावनी जारी की है. उत्तरी रेलवे ने साफ कहा है कि ट्रेन के कोच में दिए गए चार्जिंग पोर्ट सिर्फ मोबाइल फोन और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए होते हैं. इनमें पंखा, हीटर, इस्त्री या अन्य घरेलू उपकरण लगाने से बिजली की वायरिंग पर दबाव बढ़ सकता है. इससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top