भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गजब है रांची का यह मंदिर, शादी की मुराद हो जाती है...


Last Updated:

देश के सभी मंदिरों को लेकर लोगों की अलग-अलग मान्यता है. यहां मंदिरों में मन्नत मांगने का तौर-तरीका भी अलग-अलग है. कहीं लोग दुर्घटना से बचने के लिए पूजा करते हैं तो कहीं लोग धन प्राप्ति के लिए पूजा करते हैं तो कहीं बीमारी से छुटकारा पाने के लिए. रांची में एक गजब मंदिर है जहां शादी की मुराद मांगी जाती है और गजब यह है कि यहां के पुजारी का दावा है कि मन्नत मांगने के 3-4 महीने के भीतर शादी हो जाती है.

शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची के नामकोम में शिवधाम है. यहां की खास बात यह है कि यह एक पहाड़ के ऊपर बसा हुआ है. यहां पर आपको शिव भगवान स्वयंभू नजर आएंगे. यह कोई साधारण मंदिर नहीं है. इस मंदिर को शादी वाला मंदिर कहा जाता है. मान्यता है कि जिसकी शादी नहीं होती है वह यहां अपने शादी के लिए पूजा अर्चना करते हैं.  यहां के पुजारी शंभूनाथ बताते हैं, एक व्यक्ति आया था 40 साल का था. हर जगह से थक हार कर यहां आया. उसकी शादी हो ही नहीं रही थी. यहां आने के बाद 3 महीने के अंदर ही उसकी शादी हो गई और काफी अच्छी शादी चल रही है. वह अपने वैवाहिक जीवन में काफी खुश है.

बाबा कभी नहीं करते निराश
पुजारी शंभूनाथ बताते हैं, बाबा कभी निराश नहीं करते. यहां जो भी सच्चे मन से शादी की मुराद लेकर आता है उसकी शादी जरूर होती है. मैं यहां कई सालों से हूं और यह मंदिर कितना पुराना है कहना मुश्किल है और किस काल का है यह भी कहना मुश्किल है. हमारे दादा परदादा इसे देखते आ रहे हैं. बस मन्नत मांगते समय आपको अपना भाव सच्चा रखना है और थोड़ा सब्र रखना है.

मेरी आंखों के सामने यहां पर कई लोगों की शादी हुई है. कई सारी लड़कियां हैं लड़के हैं जो सब जगह से थक हार जाते हैं वह यहां पर आते हैं और चट मंगनी पट ब्याह हो जाता है. खास बात ये है कि किसी की शादी आज तक टूटी नहीं. अधिकतर की तो मैंने ही कराई है. कभी किसी का डिवोर्स नहीं हुआ.

नारियल में धागा बांधकर मांगते हैं मन्नत
यहां बाबा के सामने लोग एक पूरा नारियल लेते हैं. उसे तोड़ते नहीं. उस नारियल में कलावा बांधते हैं और भगवान पर चढ़ते हैं और जब मन्नत पूरी होती है तब जाकर वह नारियल को फोड़ा जाता है, इस तरीके से मन्नत मांगते हैं. अगर अभी यहां आना चाहते हैं तो शाम के 5:00 बजे के पहले आएं. लड़कियां और महिलाएं खासतौर से यहां देर तक रुकने और अकेले जाने से बचें क्योंकि शाम होती ही यह जगह सुनसान होने लगती है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top