भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गढ़वा में नीलगाय से बचने में बाइक पुलिया से टकराई:हादसे में एक...




गढ़वा जिले में नीलगाय से बचने के प्रयास में एक मोटरसाइकिल पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान रामगढ़ के करमा गांव निवासी बोधन परहिया (19) के रूप में हुई है। वहीं, रमकंडा थाना क्षेत्र के गोरे करम निवासी रितेश परहिया और चंदन परहिया घायल हुए हैं। रितेश को गंभीर हालत में मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चंदन का इलाज गांव में ही किया गया है। यह घटना शुक्रवार रात गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के चोरवा सेमर पुलिया पर हुई। बोधन परहिया की मौत शनिवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में इलाज के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, बोधन, रितेश और चंदन तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर उदयपुर के साप्ताहिक बाजार गए थे। शुक्रवार रात वे बाजार से लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे चोरवा सेमर पुलिया के पास अचानक एक नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय को अचानक सामने देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में बोधन और रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर लाया गया। बोधन का इलाज एमएमसीएच में चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर एमएमसीएच पहुंचे बोधन के बहनोई उदय कुमार परहिया ने बताया कि बोधन बचपन से ही उनके घर रह रहा था और दोस्तों के साथ उदयपुर बाजार गया था। इलाज के बावजूद बोधन की जान नहीं बचाई जा सकी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top