गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है. ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खे अपनाकर भी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाया जा सकता है. मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार, दही, बेसन और हल्दी का फेस पैक टैनिंग, पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है. वहीं ठंडे दूध, शहद और चीनी का मिश्रण त्वचा को मॉइस्चराइज कर चेहरे पर ताजगी लाता है. चावल के पाउडर से स्क्रब करने पर डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ नजर आती है. साथ ही, उन्होंने सलाह दी कि किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इस्तेमाल करने का तरीका जानने के लिए देखें पूरी वीडियो..
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
