भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गर्मी में ठंडक देगा ‘कद्दू कोफ्ता’… लौकी को यूं बनाएं लाजवाब, बच्चे...


होमफोटोलाइफ़फूड

गर्मी में ठंडक देगा कद्दू कोफ्ता, लौकी को यूं बनाएं लाजवाब, स्वाद भी मस्त

Last Updated:

Kaddu Kofta Recipe: गर्मी का मौसम शुरू होते ही तापमान लगातार बढ़ने लगता है, ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है. इस मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडक पहुंचाएं और पाचन में भी हल्के हों. कद्दू ऐसी ही एक सब्जी है, जो गर्मियों में आसानी से बाजार में मिल जाती है और पेट को ठंडा रखने में मदद करती है. हालांकि, ज्यादातर लोगों को कद्दू की सामान्य सब्जी ज्यादा पसंद नहीं आती, खासकर बच्चों को तो इसका स्वाद बिल्कुल भी नहीं भाता.

हालांकि अगर इसी कद्दू को थोड़ा ट्विस्ट देकर कोफ्ते के रूप में बनाया जाए, तो इसका स्वाद इतना लाजवाब हो जाता है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं. खास बात यह है कि कद्दू के कोफ्ते बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद बिना ज्यादा मेहनत के भी ढाबा स्टाइल जैसा शानदार बन सकता है. बता दें कि झारखंड, बिहार की तरफ लौकी को कद्दू कहा जाता है.

अब स्वादिष्ट ग्रेवी तैयार करने की बारी आती है, जो इस डिश की जान होती है. उसी कढ़ाई में बचे हुए तेल में तेज पत्ता, हींग और जीरा डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें, फिर टमाटर का पेस्ट डालकर लगभग पांच मिनट तक अच्छे से पकाएं.

इसके बाद अदरक का पेस्ट मिलाकर थोड़ा और भूनें. जब मसाले से हल्का तेल अलग होने लगे, तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मसाला जब अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर एक उबाल आने दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब इसमें तले हुए कोफ्ते डाल दें और कुछ देर तक पकने दें ताकि कोफ्ते मसाले का पूरा स्वाद सोख लें. अंत में हरा धनिया, थोड़ा गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर इसे और भी खुशबूदार बना दें. लीजिए, आपका स्वादिष्ट ढाबा कद्दू का कोफ्ता तैयार है इतना टेस्टी कि कोई नहीं समझ पाएगा आपने कोफ्ता बनाया है.

55 वर्षीय गृहणी मनोरमा देवी के अनुसार, कद्दू के स्वादिष्ट कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद कद्दू को कद्दूकस करके एक बाउल में रखें और उसका अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निचोड़ लें, क्योंकि कद्दू में पानी की मात्रा अधिक होती है. अब इसमें बेसन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और छोटे-छोटे बॉल्स यानी कोफ्ते तैयार कर लें.

दूसरी ओर, टमाटर और अदरक को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार कोफ्तों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें. इसी तरह सभी कोफ्तों को फ्राई करके अलग रख लें. यह प्रक्रिया कोफ्तों को बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनाने के लिए बेहद जरूरी होती है, जिससे खाने में इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इन्हें मीडियम आंच पर तलना ठीक रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top