Last Updated:
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह ‘गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं’. इसकी वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनके बहनोई लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर की बड़ी उपलब्धि है. उन्हें भारतीय सेना के सदर्न कमांड का नया आर्मी कमांडर नियुक्त किया गया है. 1 जुलाई से वह यह जिम्मेदारी संभालेंगे.
अपने साले लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर और उनकी पत्नी अनु के साथ कांग्रेस सांसद शशि थरूर.
दिल्ली. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक ऐसा पोस्ट किया है. इस पोस्ट में वह खुशी से फूल नहीं समा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह ‘गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं’. इसकी वजह कोई राजनीतिक घटनाक्रम नहीं, बल्कि उनके परिवार से जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि है. जी हां, शशि थरूर के बहनोई लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर को भारतीय सेना के सदर्न कमांड का नया आर्मी कमांडर नियुक्त किया गया है.
वह 1 जुलाई से यह जिम्मेदारी संभालेंगे. इस नियुक्ति के बाद शशि थरूर ने उन्हें फोन पर बधाई दी और अपनी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की है. थरूर ने लिखा कि उन्हें अभी-अभी अपने साले लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर से बात करने का मौका मिला और वह अपनी खुशी छिपा नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है.
देश की सबसे बड़ी कमांड में मिली जिम्मेदारी
शशि थरूर ने बताया कि भारतीय सेना में कुल छह ऑपरेशनल कमांड हैं. इनमें सदर्न कमांड भौगोलिक क्षेत्र के लिहाज से सबसे बड़ी कमांड मानी जाती है. यह देश के बड़े और रणनीतिक रूप से बेहद अहम इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर पहुंचना किसी भी सैन्य अधिकारी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. उन्हें पूरा भरोसा है कि लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनलिज्म के साथ निभाएंगे.
‘उनकी मिलिट्री ब्रिलियंस पर कभी शक नहीं रहा’
शशि थरूर ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके साले का मिलिट्री करियर शानदार रहा है. उनकी लीडरशिप, प्रोफेशनल रिकॉर्ड और यूनिफॉर्म के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी का इतने बड़े पद तक पहुंचना सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. शशि थरूर ने अपने पोस्ट के साथ एक पुरानी तस्वीर और एक वीडियो भी शेयर किया है. यह फोटो उस समय की है, जब लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर मेजर जनरल बने थे. तस्वीर में शशि थरूर, राजेश पुष्कर और उनकी पत्नी अनु एक साथ नजर आ रहे हैं.
देशवासियों से की शुभकामनाएं देने की अपील
अपने पोस्ट के आखिर में शशि थरूर ने सभी देशवासियों से अपील की कि वे लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दें. उन्होंने ‘जय हिंद’ के साथ अपना संदेश खत्म करते हुए कहा कि देश की सेवा और सुरक्षा की इस नई जिम्मेदारी के लिए वह उन्हें दिल से शुभकामनाएं देते हैं. वहीं, अपनी पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 से जुड़े एक मिशन का जिक्र कर रहे हैं. आपको बता दें कि लेफिटनेंट जनरल राजेश पुष्कर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर के भाई हैं.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें