भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिद्धौर पुलिस ने 27 ग्राम ब्राउन शुगर किया बरामद:5 तस्कर गिरफ्तार, तीन...




चतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र से पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध ब्राउन शुगर और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार तस्करों के नाम सक्षम कुमार पाण्डेय उर्फ बादशाह, राजा बाबू, मो० शाहबाज उर्फ मोनू, दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार और सुनिल कुमार बताए गए हैं। दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार और सुनिल कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर लूट, पॉक्सो एक्ट और एनडीपीएस के दर्जनों मामले पहले से दर्ज हैं। यह कार्रवाई गिद्धौर थाना पुलिस द्वारा संध्या गश्ती के दौरान की गई। पुलिस टीम राजाटांड से कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान रास्ते से गुजर रही थी, तभी उनकी नजर तीन मोटरसाइकिलों के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े पांच युवकों पर पड़ी। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख सभी युवक भागने लगे। हालांकि, मुस्तैद पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर पांचों को खदेड़ कर पकड़ लिया। एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से लगभग 27 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 6 स्मार्टफोन और 3 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। जब्त की गई मोटरसाइकिलों में एक प्लेटिना, एक बिना नंबर की पल्सर 160 और एक टीवीएस रोनिन शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि ये सभी किसी बड़ी मादक पदार्थ की खेप की आपूर्ति करने की फिराक में थे। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top