भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, वाहन तोड़ा:साइबर अपराधी को गांव...




गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन पर पथराव किया गया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। ग्रामीणों की भीड़ का फायदा उठाकर साइबर अपराधी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। साइबर अपराध का आरोपी आया था ससुराल
जानकारी के अनुसार, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी चूरामन मंडल गांव में मौजूद है। चूरामन मंडल चमलिट्टी गांव का निवासी है और अपनी ससुराल चिकसोरिया आया हुआ था। लाठी-डंडों से हमला कर पथराव किया
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चूरामन मंडल को पकड़ लिया था। इसी दौरान गांव में शोर मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीण आरोपी को छुड़ाने में सफल रहे
स्थिति बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। इसी अफरातफरी के बीच ग्रामीण आरोपी को छुड़ाने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही गांडेय इंस्पेक्टर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। साइबर अपराधी की गांव में मौजूदगी की सूचना पर टीम कार्रवाई के लिए गई थी। आरोपी को पकड़ लिया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर पथराव किया। किसी तरह पुलिसकर्मी वहां से निकले, लेकिन पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में अहिल्यापुर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -रामेश्वर भगत, साइबर थाना प्रभारी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top