भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर:तीन एक ही...




गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र मेंसड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तिसरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर स्थित थम्भाचक के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं, जबकि एक व्यक्ति दूसरी बाइक पर सवार था। सभी घायलों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। एक ही परिवार के तीन लोग घायल घायलों की पहचान लोकाय थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय गौतम मंडल, उनकी बहन सुनीता देवी (30) और उनके 10 वर्षीय बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जमुआ थाना क्षेत्र के चित्तरडीह निवासी छोटू उर्फ भागीरथ साव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गौतम अपनी बहन और भांजे को भरकट्ठा गांव से लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर मुर्गा लदा हुआ था, से उनकी सीधी टक्कर हो गई। छोटू साव मुर्गा व्यवसायी सेंटू साव के लिए काम करते हैं और खिजुरी की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद बाइक पर लदे सभी मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर स्थिति में सभी रेफर हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर प्राथमिक सहायता दी। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया गया। वहां डॉ. पुखराज, स्वास्थ्यकर्मी चंदन और प्रशांत ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top