भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में महिला का शव फंदे से लटका मिला:दो बच्चों के साथ...




गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो गांव में गुरुवार को एक महिला का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय आलता देवी के रूप में हुई है, जो जमुआ थाना क्षेत्र के एकतारा गांव निवासी परमेश्वर दास की पत्नी थीं। वह मंडरो गांव में अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थीं। आलता देवी परिवार के भरण-पोषण के लिए सिलाई का काम करती थीं। उनके पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। मृतका का मायका देवघर जिले के मधुपुर में है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। अंदर देखने पर महिला का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। घटना के बाद मंडरो गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आलता देवी शांत स्वभाव की महिला थीं और सिलाई कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। पति के बाहर रहने के कारण वह दोनों बच्चों के साथ अकेली रहती थीं। सूचना मिलने पर मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top